रानी सती दादी मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन 🌸📍कोरबा | JB News | मनीष जायसवाल की विशेष रिपोर्ट,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा जिले के मिशन रोड स्थित प्रसिद्ध रानी सती दादी मंदिर में आज भक्ति भाव से सराबोर माहौल देखने को मिला। किरण अग्रवाल, मीना अग्रवाल, राम सखी केशरवानी और मोनिका अग्रवाल के सौजन्य से मंगल पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई और भक्ति के रंग में रंगी रहीं। सुनीता देवड़ा के मधुर भजनों की स्वर लहरियों के साथ पाठ संपन्न हुआ। माहौल भावपूर्ण और आस्था से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर समता उचानिया ने आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले शिव महापुराण कथा कार्यक्रम की भी जानकारी दी, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया।

कोरबा जिले का यह रानी सती मंदिर न केवल दादी की भक्ति का केंद्र है, बल्कि यहां भोलेनाथ का मंदिर भी स्थित है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। यह मंदिर दिनोंदिन जिलेवासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

🙏🏻 JB News | मनीष जायसवाल 🙏🏻
कोरबा से विशेष रिपोर्ट

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This