रायपुर, प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 29 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में 46.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 17 में नया मानस नगर एवं पुराने मानस नगर में विकास कार्य लागत राशि 8.67 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 21 में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत राशि 4.49 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण 8.74 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में नाली निर्माण लागत राशि 8.28 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक फेस 01 दशहरा मैदान के पास नवनिर्मित उद्यान तक नाली निर्माण लागत राशि 16.34 लाख रूपए शामिल है। तत्पश्चात मंत्री शाम 5.30 बजे चारपारा कोहड़िया से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
Must Read
Latest News
NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच
NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...















