Sunday, February 15, 2026

वार्ड क्रमांक 25  का चुनाव हुआ दिलचस्प,सिलाई मशीन चिन्ह में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के रूप अनुज जायसवाल उतरे मैदान में

Must Read

कोरबा। नगर निगम चुनाव का प्रचार अब पूरे शबाब पर है, हर प्रत्याशी जीत के लिये जीत तोड़ मेहनत कर रहा है,ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड क्रमांक25 से अनुज जायसवाल ने भी निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है,जिन्होंने नगर निगम चुनाव की घोषणा से पूर्व जनसंपर्क शुरू कर दिया था और लोगों से घर-घर जाकर मिलना प्रारंभ कर दिया था।

अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाने का वार्ड के लोगों के सुझाव से ही कोशिश की जाएगी, उन्होंने कहा कि वार्ड में लोगों की मूलभूत सुविधाएं साफ सफाई,बिजली, सड़क,पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी और लोगों के एक फोन पर मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा। पहले भी वार्ड पार्षद रह चुके हैं कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे।

वार्ड की जनता की भावनाओं को महत्व देते हुए अनुज जायसवाल ने कहा कि अगर मैं चुनाव जीता तो भले ही पार्षद मैं रहूंगा लेकिन वार्ड के विकास में समुचित वार्ड क्र 25 के लोग शामिल होंगे और उनके ही दिशा निर्देश से कार्य होंगे।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This