शराबी वाहन चालकों पर की जा रही कार्रवाई

Must Read

कोरबा। शराब के नशे में गाडिय़ां चलाने के मामले में ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ड्रंकन ड्राइव को लेकर उत्पन्न हो रही परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने प्रभारी रविंद्र मीणा के निर्देशन में अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत कोरबा शहर और सब अर्बन एरिया में इस प्रकार की चेकिंग लगातार करने के साथ एक्शन लिया जा रहा है।एल्कोमीटर के साथ वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इस दौरान निर्धारित स्टैंडर्ड से ज्यादा अल्कोहल की स्थिति में मिलने वाले चालक के विरुद्ध करवाई की जा रही है। मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ धारा 185 के मामले बनाए जा रहे हैं और संबंधित गाडिय़ों को जप्त करते हुए उनके प्रकरण कोर्ट भेजे जा रहे हैं। इस वर्ष जनवरी से अब तक अनेक मामलों में कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बिलासपुर - एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई एसईसीएल मुख्यालय में बाबा...

More Articles Like This