शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

Must Read
Advertisement

कोरबा पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने के 17 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,70,000 का समन शुल्क वसूला गया।

जनता से अपील – सुरक्षित और संयमित होली मनाएं

होली खुशियों, रंगों और आपसी सौहार्द का त्योहार है, लेकिन असंयमित उत्सव न केवल आपकी बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है। पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

अभिभावकों से विशेष अनुरोध

सभी माता-पिता और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका कोई भी परिजन नशे की हालत में वाहन न चलाए। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें और सुरक्षित होली मनाएं।

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

- Advertisement -
Latest News

युवा महोत्सव में कला-कौशल से युवाओं ने संस्कृति को दिए नए रंग, मंत्री देवांगन ने बांटे पुरस्कार

जिले के पांचों विकासखंडों के कलाकारों ने आठ विधाओं में दिखाई प्रतिभा, लोकगीत-लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक ने बांधा समांकोरबा।जिले...

More Articles Like This