जमुई (बिहार) : सनातन संस्कृति में तलाक अथवा पति को छोड़ने की कोई परिकल्पना ही नहीं, हिन्दू संस्कृति में विवाह बंधन 7 जन्मों का माना जाता है, ऐसे में आज जहाँ आधुनिक युग में लड़कियां विवाह करने से चूक रही है, तो कुंवारे लड़के शादीशुदा महिला से विवाह करने से भी नहीं चूक रहे है। सामाजिक स्तर पर वैवाहिक संबंधों से ज्यादा प्रेम विवाह हो रहे है, ऐसे में आधुनिकता की आड़ में बड़े बदलाव हो रहे है, वही महिलाओं पर भी टीवी सीरियलों का बड़ाअसर हो रहा है, ऐसा सिर्फ नीचले तबके में ही नहीं बल्कि सम्पन्न वर्ग में भी ऐसे ही मामले सामने आ रहे है, लेकिन सामाजिक सम्मान को लेकर दब जाते है, ऐसे में सामने आया मामला बड़ा उदाहरण है, मामला है बिहार के जमुई का यहां लोन रिकवर करने पहुंचे एक बैंक कर्मचारी पर एक शादीशुदा महिला का दिल आ गया और उसने अपने पति को छोड़कर बैंककर्मी से शादी रचा ली। इस घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है और लोग हैरानी भी जता रहे हैं। ऐसा क्या हुआ कि महिला पति को छोड़कर चली गई?
क्या है पूरा मामला?
इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार जमुई में लोन रिकवर करने पहुंचे एक बैंक कर्मी पर महिला का दिल आ गया और महिला ने पति को छोड़कर प्रेमी बैंक कर्मी के साथ भागकर शादी कर ली। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे त्रिपुरारी घाट स्थित भूतनाथ मंदिर में दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज व विधि विधान के साथ शादी कर ली। महिला ने पति से तलाक भी नहीं लिया होगा।
वहीँ इस शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस शादी को देखने के लिए काफी लोग भी पहुंचे थे। दरअसल लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के पुत्र पवन कुमार चकाई स्थित एक बैंक में काम करता है। लोन की रिकवरी के लिए वह गांव – गांव घूमता था। इस दौरान कुछ माह पहले पवन कुमार की मुलाकात सोनो थाना क्षेत्र के कर्मा टांड़ गांव निवासी पिंटू शर्मा की पुत्री इंदिरा कुमारी से हुई थी।
पवन कुमार हमेशा लोन रिकवरी के लिए जाया करता था। इसी बीच इंदिरा कुमारी का दिल पवन कुमार पर आ गया। फिर दोनों के बीच मोबाईल पर बातें होने लगी। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि इंदिरा कुमारी ने पति को छोड़ा और घर से भागकर प्रेमी पवन कुमार से शादी रचा ली। इंदिरा कुमारी की माने तो उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन उनके पति शराब के नशे में बेवजह मारपीट व प्रताड़ित किया करते थे, जिससे परेशान होकर उसने पवन से शादी कर ली और अब वे जीवनभर पवन के साथ ही रहेंगी। वहीँ कई बार ऐसे मामले में सामने आये है, जिसमें महिला पैसे वाले आदमी के पीछे भी भागी है और पति की संपत्ति हथियाने के बाद अपने प्रेमी के पास भी लौटी है। ऐसे कांडों ने समाज में रिश्तों को लेकर एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है।















