शादी की जिद में बेटा बना हत्यारा: पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

Must Read

कोरबा।’ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्यारा बेटा बोला पिता शादी नहीं करा रहे थे, मैं कब तक खाना बनाता। शादी नहीं कराने से परेशान होकर मैंने पिता को मार दिया। मामला बालको थाना क्षेत्र के दोंदरो गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारे बेटे का नाम अशोक केवट (30) है। उसने पिता दिलचंद केवट (55) की हत्या की है। कोरबा कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार ने बुधवार को करीब 11 महीने बाद हत्यारे बेटे को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: आरोपों पर भड़के मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री को दी खुली चुनौती,देखिए विडिओ

कोरबा। टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने...

More Articles Like This