स्रोत महोत्सव 2026 में गूंजा नदियों के संरक्षण का संदेश,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय स्रोत महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियां प्रदेश की जीवनरेखा हैं। इन्हीं नदियों के कारण हमारा प्रदेश ‘धान का कटोरा’ कहलाता है। इसलिए नदियों को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों को किस प्रकार साफ-सुथरा रखा जाए, उनका संरक्षण एवं संवर्धन कैसे किया जाए, इसी उद्देश्य को लेकर स्रोत महोत्सव का आयोजन किया गया है।

महोत्सव में आईआईटी कानपुर के जल विशेषज्ञ प्रोफेसर विनोद तारे ने भी जल संरक्षण एवं नदी प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपना उद्बोधन दिया।

JB News Korba Chhattisgarh

Manish Jaiswal

👉 खबर पसंद आए तो Subscribe करें, Like करें और Comment जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩 🚨 कोरबा से बड़ी खबर 🚨 🟩🟨🟥🔴 कोतवाली पुलिस का बदमाशों और वारंटियों पर शिकंजा!

🔥 09 वारंटी एवं बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश🚔 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने की...

More Articles Like This