Sunday, February 15, 2026

शादी में दूल्हे के सामने देवर-भाभी ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Must Read

दुल्हन अपने देवर के साथ जबरदस्त अंदाज में की डांस

नई दिल्ली//
पहले के जमाने में दुल्हन घूंघट ओढ़े शर्माती हुई एक दम शांत बैठ कर पूरी शादी को देखती रहती थी, लेकिन अब जमाना बदल गया है। आज के समय में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अपनी शादी में मस्ती और डांस करते हुए नजर आते हैं। कई बार दुल्हन शादी में ऐसा डांस करती है, जिसे देख के हर कोई हैरान हो जाता है। हाल ही में एक शादी में एक बेहद खूबसूरत सी दुल्हन ने ‘तेरी काली एक्टिव दा’ गाने पर ऐसा डांस किया जिसे देखकर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया।

दरअसल वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन अपने देवर के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है और बैकग्राउंड में ‘तेरी काली एक्टिव दा’ गाना बज रहा है। इस गाने की धुन पर थिरकते उसके देवर ने भी समा बांध दिया। दुल्हन ने अपने हर कदम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इतना ही नहीं यह नजारा देखने के बाद, दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी दोनों के बीच आ गया। दूल्हे ने भी जमकर ठुमके लगाए और दोनों की जोड़ी ने शादी के माहौल को पूरी तरह से मनोरंजक बना दिया।
इस धमाकेदार डांस को देखकर शादी में मौजूद सभी लोग खुद को वीडियो बनाने से रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब धूम मचाई और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। दुल्हन, उसका भाई और दुल्हे के इस बिंदास अंदाज ने शादी की खुशी को और भी खास बना दिया। जहां एक ओर शादी के आयोजन में शिष्टाचार और संस्कारों का महत्व होता है, वहीं दूसरी ओर इन लोगों के मस्ती भरे डांस ने यह साबित कर दिया कि शादी के हर पल का आनंद लिया जा सकता है, वो भी बिना किसी झिझक के। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से फैल रहा है और लोगों ने इस बिंदास डांस और उनके स्वैग की जमकर तारीफ की। ऐसा लग रहा था जैसे यह शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक यादगार और मजेदार दिन बन गया था।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This