Wednesday, February 11, 2026

शिक्षाकर्मी बेटे ने दिव्यांग पिता को शॉप में घुसकर 15 बार चाकू से गोदा, सिर-गले पर वार, हालत गंभीर

Must Read

बलौदाबाजार।’ जिले में एक बेटे ने अपने दिव्यांग पिता को 15 बार चाकू से गोदा डाला। इस घटना का CCTV भी सामने आया है। जिसमें बेटा बाइक से दुकान में घुसकर पहले तो तोड़फोड़ की फिर मना करने पर पिता को मारने लगा। इस दौरान बुजुर्ग चिल्लाता रहा। लेकिन बेटा वार करता गया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है आरोपी बेटा अमरजीत पहले शिक्षाकर्मी में था, उसकी इसी प्रवृत्ति के कारण उसकी नौकरी चली गई। जिसके बाद उसने अपने पिता को इसका दोषी ठहराते हुए कह रहा है कि, उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी..और जानलेवा हमला कर दिया। चाकूबाजी में नरेंद्र सिंह चावला (75 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे घटना स्थल पर ही पूरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। जानकारी लगते ही छोटे बेटे ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This