“सड़क पर बैठी गायों की सुरक्षा के लिए मानव सेवा मिशन की अनूठी पहल, बांधे रेडियम बेल्ट”

Must Read

बालको नगर | सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मानव सेवा मिशन बालको ने एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील कदम उठाया है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रात के समय सड़कों के किनारे बैठी गायों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने हेतु रेडियम बेल्ट बांधे गए।

यह अभियान खास तौर पर रात के समय बढ़ते सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया, जहां अक्सर गायें सड़क पर बैठी रह जाती हैं और अंधेरे में दिखाई न देने के कारण वाहन उनसे टकरा जाते हैं, जिससे दोनों – जानवर और इंसान – के लिए जानलेवा स्थिति बन जाती है।

रेडियम बेल्ट की खासियत यह है कि यह अंधेरे में चमकता है, जिससे वाहन चालक दूर से ही गाय को देख सकते हैं और समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकते हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है।

इस सामाजिक अभियान में मानव सेवा मिशन के सक्रिय सदस्य –
केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, सत्यम सोनी, संजय विजयवर्गीय, दिनेश पृथ्वीकर, पीतम लाल, कमलेश बोहरपी एवं मनोज सिंह – ने भाग लिया। इन सभी का लक्ष्य न केवल गौ-रक्षा करना था, बल्कि जन-जागरूकता भी फैलाना था कि सड़कों पर घूमने वाले मूक प्राणियों की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के चर्चित इंदिरा आवास घोटाले में EOW का बड़ा एक्श…! 79 लाख रुपये गबन मामले में 3000 पेज की चार्जशीट दाखिल

कोरबा, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित इंदिरा आवास योजना घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...

More Articles Like This