सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ हुई रिलीज, तो धर्मेन्द्र ने जताई ख़ुशी, किया ये काम….।

Must Read

मुंबई (महाराष्ट्र) : 1 अप्रैल को एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक्टर ने आंख की सर्जरी कराई थी, वीडियो में एक्टर अपने फैंस से यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि अभी बहुत दम है, बहुत जान रखता हूं। अब एक्टर अपने बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के प्रीमियर में नजर आए, जहां उन्हें डांस करते देखा गया है। सच में उनमें 89 की उम्र में भी बहुत हिम्मत है। वहीँ फिल्म की रिलीज के बाद बॉलीवुड के ही-मैन के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग कल मुंबई में हुई थी, जहां पर एक्टर धर्मेंद्र भी शामिल हुए। 89 की उम्र में धर्मेंद ढोल की थाप पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने से पहले धर्मेंद्र बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। फिल्म रिलीज के दौरान धर्मेंद्र का पहनावा बहुत ही सिंपल सा है। वह शर्ट और पैंट के साथ एक टोपी पहने नजर आ रहे हैं। 

एक्टर सनी देओल फिल्म ‘जाट’ में नजर आ रहे है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। यह गोपीचंद मालिनेनी की हिंदी भाषा में पहली फिल्म है। 10 अप्रैल को फिल्म ‘जाट’ रिलीज हो रही है। यह फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया द्वारा निर्मित है, जो सुपरहीट मूवी ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी के लिए जाना जाते हैं। एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ एक्शन व मसाला से भरपूर है। फिल्म के बजट को लेकर भी फैंस कयास लगाने लगे हैं, मीडिया की जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘जाट’ का कुल बजट 100 करोड़ बताया गया है। सनी देओल के फैंस को काफी लम्बें समय से इस फिल्म का इंतजार था। अगर बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की तो इसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, सयामी खेर लीड रोल में है। वहीँ सन्नी देओल की पिछली फिल्म गदर 2 सुपरहिट रही थी।

- Advertisement -
Latest News

Wife Murder : चरित्र शंका में खूनी बना पति…! सो रही पत्नी को टांगी से काट डाला…गांव में फैली सनसनी

एमसीबी, 03 जून। Wife Murder : नागपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This