सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन , तकनीकी सहायक प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी पोंड़ी-उपरोड़ा को हटाने की मांग……

Must Read
Advertisement

कोरबा। सरपंच संघ जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल हटाने मांग की है। सरपंच संघ का आरोप है कि तकनीकी सहायक पिछले 4-5 वर्षों से कार्यक्रम अधिकारी के प्रभार में हैं और पद का दुरुपयोग करते हुए पूरे ब्लॉक में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि वी.बी.जी.-रामजी में मटेरियल वर्क निर्माण कार्य स्वीकृत कराने के लिए 5 से 6 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। इससे पूर्व मनरेगा में भी स्वीकृति और बिल भुगतान के लिए 5 से 6 प्रतिशत कमीशन लिया गया। ठेकेदारी व मटेरियल सप्लाई का भुगतान अपने सहयोगियों के वेंडर खाते में कराया जाता है।

सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि पोंड़ी-उपरोड़ा आदिवासी ब्लॉक है, यहां आदिवासी सरपंचों को भोला-भाला समझकर उनसे कमीशनखोरी की जा रही है। आरोप हैं की वर्तमान में वी.बी.जी.-रामजी के तहत नवीन 21 पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए जिला पंचायत भेजी गई फाइल में भी 6 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। बालिका शौचालय एवं पी.डी.एस. भवन की स्वीकृति में भी 5 से 6 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि मनरेगा से हितग्राही मूलक कुंआ निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रति कुंआ 10,000 रुपये और बिल भुगतान के लिए प्रति कुंआ 15,000 रुपये कमीशन लेकर मटेरियल भुगतान का एफ.टी.ओ. बनाया गया, जिसका भुगतान अभी तक शेष है।

संघ ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अधिकारी की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने तथा उन्हें पद से हटाने की मांग की है।
सरपंच संघ का कहना है कि पंचायतों में विकास कार्य पारदर्शिता के साथ होने चाहिए और जनप्रतिनिधियों पर किसी प्रकार का अनुचित आर्थिक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने चार डिप्टी कलेक्टरों की नई पोस्टिंग की..! पाली SDM बने टीआर भारद्वाज, कोरबा SDM की कमान ओंकार यादव को, पढ़ें किसे कहां...

कोरबा।  जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने चार डिप्टी कलेक्टरों और संयुक्त...

More Articles Like This