Sunday, February 15, 2026

सर्वमङ्गला मार्ग में बेहोश मिली महिला,पार्षद टामेश ने अस्पताल पहुंचाया

Must Read

कोरबा। आज दोपहर करीब 12 कोरबा से सर्वमंगला मंदिर जाने वाले मार्ग पर पटेल पारा के आगे मेन मोड़ के किनारे एक अज्ञात महिला बेहोश हालत में सड़क किनारे पड़ी हुई देखी गई। काफी देर तक यहां पड़ी महिला के संबंध में जागरूक लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। करीब 1 घंटे बाद यहां पहुंचे पुलिसकर्मी ने महिला को देखा तो पुन: एक महिला पुलिसकर्मी को लेने थाना रवाना हुआ। काफी देर होने के कारण स्थानीय युवक ने देवांगन पारा वार्ड के पार्षद टामेश अग्रवाल को घटना की जानकारी दी जो मौके पर वाहन लेकर पहुंचे और अज्ञात महिला को कोरबा पीएससी धर्म अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी साथ रही। उक्त बेहोश महिला कौन है, कहां की रहने वाली है इसका पता समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका है।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This