सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 11 आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

₹11.56 लाख की सामग्री जब्त, नगदी समेत 15 मोबाइल और 15 वाहन पुलिस के कब्जे में


कोरबा। जिले में जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाली के जंगल में चल रहे कथित जुए के फड़ पर दबिश दी। थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके से ₹74,500 नगद, 14 एंड्रॉयड मोबाइल और 1 की-पैड मोबाइल सहित कुल 15 मोबाइल फोन तथा बुलेट और स्कूटी समेत 15 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹11,56,500 बताई है।
जब्त सामग्री


नगद राशि: ₹74,500
मोबाइल फोन: 15 नग, अनुमानित कीमत ₹2,82,000
दोपहिया वाहन: 15 नग, अनुमानित कीमत ₹8,00,000
कुल जुमला जब्ती: ₹11,56,500


गिरफ्तार आरोपी
शिवमोहन सिंग (50), शांतिनगर, बालकोनगर
अमित कुमार श्रीवास्तव (48), कैलाशनगर, बालकोनगर
सफिक खान (25), चिमनी भट्टा, मानिकपुर
संजू कुमार साहू (27), धोबी मोहल्ला, बांकीमोंगरा
ईश्वरी साहू (37), कुदरीपारा, बांकीमोंगरा
विजय कुमार (52), शांतिनगर, बांकीमोंगरा
हेमंत बहादुर कार्की (50), सुराकछार, बांकीमोंगरा
सुमीत यादव (28), गेवरा बस्ती, कुसमुंडा
अभिमन्यु सिंग (35), तुलसीनगर, कोतवाली
सुरेंद्र चौहान (39), भदरापारा, बालकोनगर
राजू नाहक (33), शांतिनगर, बांकीमोंगरा


पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त पुलिस टीम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ गतिविधियों से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।


JB News Korba | मनीष जायसवाल
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share करें।

- Advertisement -
Latest News

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन……..

कोरबा मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने रायपुर में चौथे वार्षिक छत्तीसगढ़...

More Articles Like This