सुकमा: IED विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, कई जवान घायल

Must Read

सुकमा – जिले के कोंटा क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। यह दर्दनाक घटना कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर उस समय हुई जब पुलिस दल एक नए कैंप की स्थापना कर लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के रास्ते में नक्सलियों ने पहले से आईईडी बिछा रखा था। जैसे ही टीम उस क्षेत्र से गुजरी, जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें एडिशनल एसपी गिरिपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कोंटा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस हमले में अन्य जवानों के भी घायल होने की खबर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा सकता है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शहीद अफसर आकाश राव गिरिपुंजे अपने साहसिक कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी शहादत से छत्तीसगढ़ पुलिस बल को गहरा आघात पहुंचा है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 98 वारंटी गिरफ्तार, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान का असर

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा...

More Articles Like This