हत्या कर हादसा बताने की कोशिश..! युवक की लाश मिली, मौत संदिग्ध

Must Read

कोरबा-पाली। एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची 112 व पाली पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मृतक विनय कश्यप पिता चंद्र कुमार कश्यप ग्राम निरधी थाना पाली कोरबा का निवासी था।
प्रथम दृष्टया हत्या कर एक्सीडेंट का रूप दिखाने का प्रयास किया गया है, ऐसा घटनास्थल को देखकर प्रतीत होता है। बाईक के साथ जिस तरह से शव पड़ा मिला है जो चोट मिले हैं वह मामले को पूरा संदिग्ध बना रहे हैं।


फिलहाल घटनास्थल का मुआयना बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आवश्यक जांच की दिशा तय होगी कि यह हत्या है हादसा! दोनों ही सूरतों में अपराधी को पकड़ने की चुनौती भी रहेगी। इस घटना की जानकारी के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है औऱ ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: रील के चक्कर में बाबा के भक्त भिड़े… कथा से ज्यादा अमरजीत और बसंत अग्रवाल की चर्चा

कोरबा।शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से ज्यादा चर्चा अब भक्तों के बीच हुए...

More Articles Like This