हसदेव नदी में तैरती मिली युवक की लाश: 6 दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

कोरबा. हसदेव नदी में आज सुबह 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक राठौर दीपका थाना क्षेत्र का निवासी था. वह बीते 6 दिनों से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में की थी. युवक की लाश आज मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया NH-130 मार्ग पर पुराने पुल पर मिली है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, कुछ दिन पहले हसदेव नदी के ऊपर लावारिश अवस्था में एक बाइक और जूता मिला था, जिससे दीपक राठौर के नदी में कूदकर जान देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisement -
Latest News

🚨 बड़ी खबर | कोटमी सुनार के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आमने-सामने, टला बड़ा हादसा!देखिए विडिओ

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: मनीष जायसवाल | JB News Korba Chhattisgarhकोरबा। कोरबा जिले के कोटमी सुनार के पास उस समय...

More Articles Like This