हेमंत दुबे और चंदन मिश्रा के विरुद्ध अदालत से वारंट जारी हुआ जो सत्य है।बाकी किसी भी बात  का कोई प्रमाण नही है।

Must Read

कोरबा। 


न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोरबा द्वारा हेमंत दुबे पुत्र स्वर्गीय मोचन प्रसाद दुबे निवासी पावर हाइट्स कॉलोनी कोरबा और रमन उर्फ चंदन मिश्रा पुत्र धीरेंद्र मिश्रा निवासी एमपी नगर कोरबा के विरुद्ध वारंट जारी कर दिया गया है इन दोनों युवकों पर आरोप है कि इन्होंने कोरबा निवासी श्रीमती दिव्या से क्रमशः 8लाख और 6.50 लाख रुपए व्यापार के बहाने कुछ दिन के लिए , बदले में उन्हें चेक दिया किंतु उनका चेक बारंबार बैंक से बाउंस होता रहा।
कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामल मलिक के जरिए श्रीमती दिव्या ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई। माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोरबा श्री सत्यानंद प्रसाद ने उन्हें 24 फरवरी 2025 को अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया किंतु उक्त तिथि पर दोनों न्यायालय नहीं पहुंचे इसलिए अदालत द्वारा हेमंत दुबे और रमन मिश्रा उर्फ चंदन मिश्रा के विरुद्ध वारंट जारी कर दिया गया है

  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेक बाउंस वाली बात तो सही है जिसमें  जमानती वारंट जारी हुआ है इसमें अन्य बातें जैसे कि लोगों को आर्थिक चूना लगाने वाली बात कही गई है जिसका कोई तथ्य प्रमाण नहीं है और जे बी न्यूज़ भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

- Advertisement -
Latest News

Korba News: Shivay Hospital में निकलीं भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

कोरबा। कोरबा के लारुलता कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित Shivay Hospital में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन...

More Articles Like This