✨ गोपाल मोदी जी ने दी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ✨

Must Read


कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने नगरवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी पर्व हमारे संस्कार, आस्था और एकता के प्रतीक हैं, जो समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे का संदेश देते हैं।

श्री मोदी ने कहा कि धनतेरस स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है, दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है, गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव जगाती है और छठ पर्व सूर्य उपासना एवं आस्था का महान उत्सव है।

उन्होंने कामना की कि ये सभी पर्व नगरवासियों के जीवन में खुशियों, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा का संचार करें। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी लोग इन त्योहारों को सुरक्षा, स्वच्छता और सौहार्द के साथ मनाएं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This