⚡ महतारी वंदन के ₹1000 से बिजली बिल वसूली का सांसद ज्योत्सना महंत ने लगाया बड़ा आरोप!देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने भाजपा सरकार पर बिजली दरों और उपभोक्ताओं को मिल रहे बिजली बिल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।


सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान “बिजली बिल हाफ” योजना लागू की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इस राहत को बंद कर दिया गया और बिजली की दरों में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने सरकार को घेरा।


ज्योत्सना महंत ने महतारी वंदन योजना को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दे रही है, लेकिन दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा अनाप-शनाप बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों को मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा बिजली बिल चुकाने में चला जा रहा है।


सांसद ने आरोप लगाया कि “एक हाथ से ₹1000 दिया जा रहा है और दूसरे हाथ से बिजली बिल के नाम पर वही पैसा वापस लिया जा रहा है।”
सांसद के इस बयान के बाद बिजली बिल और महतारी वंदन योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने के आसार हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा अल्टीमेटम! रेलवे-एसईसीएल पर बरसीं, बोलीं—डेढ़ माह में मांगें नहीं मानीं तो सड़क पर उतरूंगी,देखिए विडिओ

कोरबा। रेलवे सुविधाओं, ट्रेनों के संचालन और भू-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कोरबा में नाराजगी अब खुलकर सामने आने...

More Articles Like This