कोरबा। होटल चंदेला के सामने मौजूद एक छोटी-सी दुकान आज अपने खास स्वाद के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुकी है। बताया जाता है कि यहां करीब 100 वर्षों से बड़ा, समोसा और दूसरे नाश्ते के सामान बेचने का काम किया जा रहा है।
इस दुकान की सबसे खास पहचान है यहां मिलने वाला बड़ा और उसकी तीखी चटनी। मिर्च से तैयार की जाने वाली चटनी का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद लोग दोबारा यहां पहुंचने से खुद को रोक नहीं पाते।
दुकानदार ने बताया कि पहले उनके पिता इसी काम को करते थे और अब वे खुद इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। परिवार के बच्चे भी इस काम में सहयोग करते हैं। घर से ही गरमा-गरम नाश्ता तैयार होकर आता है और फिर दुकान पर ग्राहकों को परोसा जाता है।

यहां ₹10 में तीन बड़ा, समोसा, आलू गुंडा, भजिया और अन्य नाश्ते के सामान मिलते हैं। खासकर बड़ा खाने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

दुकान भले ही छोटी है और ठेले के रूप में संचालित होती है, लेकिन इसके स्वाद की चर्चा सोशल मीडिया तक पहुंच चुकी है। इस दुकान के खाने के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

अगर आप भी कोरबा के इस पुराने और खास स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो होटल चंदेला के सामने पहुंचकर इस मशहूर बड़ा-समोसा का स्वाद जरूर ले सकते हैं।
JB News Korba | Manish Jaiswal
हमारी खबर पसंद आए तो Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share जरूर करें।

















