Tuesday, February 17, 2026

12 जुलाई से खैर भवना में गूंजेगा ‘हर हर महादेव’, प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा हेतु श्री महाकाल भक्त मंडल ने शुरू की भव्य तैयारी”

Must Read

कोरबा | श्री शिवाय नमस्तुभ्यं – कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत खैर भवना मैदान (कनवेरी) में आगामी 12 जुलाई 2025 से प्रख्यात शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा जी की श्री शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है। इस विशाल आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री महाकाल भक्त मंडल के पदाधिकारी पूर्ण समर्पण भाव से कार्य में जुटे हुए हैं।

भक्तों की संभावित भारी भीड़ और आयोजन की महत्ता को देखते हुए, माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देश पर कटघोरा SDM श्री रोहित सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर पार्किंग, आवास, निस्तार, मंच, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्री महाकाल भक्त मंडल के साथ मिलकर विशिष्ट अतिथियों एवं अति विशिष्ट आगंतुकों के स्वागत-सत्कार और सुविधाओं की रूपरेखा पर गहन चर्चा की।

श्री रोहित सिंह ने आयोजन को शासन-प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए इसे “कोरबा का ऐतिहासिक और गरिमामय धार्मिक आयोजन” करार दिया। उन्होंने कहा कि 7 दिनों तक चलने वाली यह कथा छत्तीसगढ़ ही नहीं, पड़ोसी राज्यों के हजारों शिवभक्तों को एक स्थान पर एकत्र करेगी, जो न केवल अध्यात्म बल्कि स्थानीय संस्कृति को भी समृद्ध करेगी।

इस मौके पर श्री महाकाल भक्त मंडल के पदाधिकारी –
अध्यक्ष श्री दुर्गेश शर्मा,
सचिव श्री राजेंद्र तारक,
कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल गुप्ता,
कोषाध्यक्ष श्री शैलेश शुक्ला,
मीडिया प्रभारी दुर्गेश राठौर
तथा सक्रिय सदस्य सूरज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि प्रदीप मिश्रा जी की कथा में श्रवण मात्र से पापों का नाश होता है और जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस आयोजन को कोरबा की आध्यात्मिक पहचान के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

“हर हर महादेव” के जयघोष के साथ यह आयोजन एक दिव्य ऊर्जा का संचार करेगा और क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर उकेरेगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This