कोरबा। दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल) कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 20 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों को रोजगार नियुक्ति आदेश वितरित किए गए। इनमें ग्राम रिस्दी के 19 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों तथा ग्राम पाली के 1 परियोजना प्रभावित व्यक्ति को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।
प्रबंधन का कहना है कि नियुक्ति आदेशों का वितरण परियोजना प्रभावित परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा एसईसीएल द्वारा किए गए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन संबंधी दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र परियोजना प्रभावित परिवारों को नियमानुसार पात्रता के आधार पर उनके हक एवं लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

















