वर्ल्ड रेबीज-डे के अवसर पर 26 पशुओं को लगाया टीका

Must Read

कोरबा।  वर्ल्ड रेबीज-डे के अवसर पर एनीमल केयर फाउंडेशन दुर्ग के माध्यम से शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एनीमल केयर पेट्स एंड वेट्स कोरबा क्लीनिक में फ्री एंटी रेबीज वैक्सीन का कैंप लगाया गया। इस दौरान डॉ. हितेंद्र सोनी ने पेट एनिमल व स्ट्रीट एनिमल को रेबीज का वैक्सीनेशन किया। इस दौरान कैंप में 26 एनीमल को लेकर पहुंचे मालिकों व जीव सेवकों ने भाग लिया। एनीमल लवर मेघा चौहान ने बताया कि एनिमल केयर फाउंडेशन दुर्ग व डॉ. हितेंद्र सोनी के सहयोग से चलाई गई इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज में रेबीज जैसे लाइलाज बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना और खतरनाक वायरस जो डॉग या अन्य जानवरों के काटने से होता है, उससे कैसे बचना है, यह बताना है। मेघा के मुताबिक शहर में पहली बार इस तरह का कैंप आयोजित किया था। अगली बार बड़े स्तर पर कैंप का आयोजन कर अधिक से अधिक एनीमल व लोगों तक लाभ पहुंचाया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This