महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, 67.20 लाख माताओं-बहनों के खातों में पहुंचे ₹630.55 करोड़,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 माताओं-बहनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹630.55 करोड़ की राशि अंतरित की गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं के खातों में कुल ₹19,444.33 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस योजना से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार, योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अलग-अलग जरूरतों और स्वरोजगार के लिए कर रही हैं। कई महिलाएं अपनी बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में राशि जमा कर रही हैं, जबकि कुछ महिलाएं सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
सरकार के मुताबिक, महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

कर्ज को आत्महत्या का कारण बताने वाली खबर पर परिजनों का बड़ा खंडन, प्रशासनिक जांच में भी नहीं हुई पुष्टि,देखिए विडिओ

कोरबा, 25 सितंबर 2026। ग्राम बगबुड़ा निवासी स्व. परदेशीराम कंवर की आत्महत्या के मामले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित...

More Articles Like This