मिलावटी शराब बेचने के आरोप में 6 कर्मी हटाए गए, शिकायत पर की गई कार्रवाई

Must Read

कोरबा। होली से पहले देशी विदेशी शराब दुकानों में मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ लगी। जिसका फायदा शराब दुकान के कर्मचारियों ने जमकर उठाया। वे ओवररेट और मिलावटी शराब की बिक्री करते रहे। जिसे लेकर वाद विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। मदिरा प्रेमियों में बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर एक दुकान में दबिश भी दी गई। जहां तैनात 6 कर्मचारियों को मिलावटी शराब बेचने के आरोप में हटाया गया है। जिले में आबकारी विभाग द्वारा 37 देशी विदेशी शराब दुकान संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कुछ दुकानें कम्पोजिट यानि एक ही छत के नीचे चलने वाली देशी विदेशी शराब दुकान भी शामिल है। जिसके संचालन की जिम्मेदारी ग्लोबल सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड नामक प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को सौंपी गई है। हर बार की तरह इस बार भी लोगों ने होली को खास बनाने की तैयारी की थी। खासकर मदिरा प्रेमियों ने पहले से ही शराब की खरीदी कर स्टाक रखना शुरू कर दिया था। होली की पूर्व संध्या तक तमाम दुकानों में मदिरा प्रेमियों की भीड़ लगी रही। उनमें पहले शराब हासिल करने की होड़ मची रही। प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को सांस लेने की भी फुर्सत नहीं थी। उन्होंने इस भीड़ को अवसर में बदलने से भी गुरेज नहीं किया। उन्होंने मिलावटी के साथ साथ ओवररेट में शराब को खपाना शुरू कर दिया। उनके इस करतूत की भनक मदिरा प्रेमियों को भी लगी। कई लोगों ने भीड़ से छुटकारा पाने की नियत से बिना विरोध शराब की खरीदी कर ली, जबकि कुछ दुकानों में विरोध जताने पर मदिरा प्रेमी व कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। इस भर्राशाही की शिकायत विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंची। उन्होंने रामपुर स्थित देशी विदेशी मदिरा दुकान में दबिश दी। इस दौरान मदिरा प्रेमियों को मिलावटी शराब बेचे जाने का मामला भी उजागर हो गया। मामले में प्लेसमेंट एजेंसी के सुपरवाइजर विकास साहू, सूरज, लोकनाथ, सुजल सहित 6 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस कार्रवाई से प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियो में हड़कंप मचा हुआ है। इधर होली से पहले मिलावटी व ओवररेट शराब बेचे जाने की शिकायत लगातार सामने आने के बावजूद एक ही दुकान के कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

कोरबा 09 मार्च 2026/ राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के...

More Articles Like This