मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

Must Read

कोरबा 09 मार्च 2026/ राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आभा आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकें। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला-पुरुष और मितानिन द्वारा भी लोगों को आभा ऐप की जानकारी देकर पंजीयन में सहयोग किया जा रहा है।

नागरिक स्वयं अपने मोबाइल से भी आभा आईडी बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से आभा ऐप या आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा अथवा आभा की आधिकारिक वेबसाइट abha.abdm.gov.in  पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। ऐप खोलने के बाद ‘क्रिएट आभा आईडी’ या ‘क्रिएट हेल्थ आईडी’ विकल्प चुनकर आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने और आवश्यक जानकारी जैसे नाम एवं जन्मतिथि की पुष्टि करने के बाद 14 अंकों की यूनिक आभा आईडी तैयार हो जाती है, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि आभा आईडी एक 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी होती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, उपचार का विवरण और दवाइयों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है। इससे किसी भी अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर को मरीज की पूर्व स्वास्थ्य जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे बेहतर और त्वरित इलाज संभव हो पाता है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा मितानिन से संपर्क कर आभा आईडी बनवाएं और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

- Advertisement -
Latest News

झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई23 बाइक चालकों पर चालान, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने रविवार को झोराघाट...

More Articles Like This