9 लाख सैलरी और उड़ा दिए ढाई करोड़ रुपये, लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले के बाद नई मुश्किल में डीएसपी गुरशेर सिंह संधू

Must Read

मोहाली, २7 जून ।
लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू और उनकी मां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है।यह मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो की मोहाली फ्लाइंग स्क्वाड की तरफ से किया गया है। मुकदमा उनके 3 साल के रिकॉर्ड के हिसाब से किया गया है। इस रिकॉर्ड में पाया गया है कि पिछले 3 साल में उन्हें नौकरी के दौरान 26 लाख रुपए की सैलरी मिली थी जबकि खर्चा 2.59 करोड रुपए का था। इसी रिकॉर्ड के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से मुकदमा दर्ज करने के बाद अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
हालांकि, डीएसपी गुरशेर सिंह संधू के खिलाफ हाई कोर्ट के आदेशों पर लारेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पहले भी मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस कारण अभी भी पुलिस की तरफ से इतनी जल्दी गिरफ्तार करना मुश्किल है। हालांकि, बिजनेस ब्यूरो के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए उन्होंने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। जो डीएसपी और उनके करीबी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This