RTO कर्मचारी की बत्तीमीजी से भड़के ट्रक चालक, नेशनल हाईवे-30 किया जाम

Must Read

कांकेर/बालोद। बालोद जिले की सीमा से लगे ग्राम मुजालगोंदी में नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब RTO कर्मचारियों के कथित व्यवहार से नाराज ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ट्रक चालकों ने सड़क पर वाहनों को खड़ा कर नेशनल हाईवे-30 जाम कर दिया।

ट्रक चालकों ने RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बत्तीमीजी करने का आरोप लगाया है। चालकों के सड़क पर उतरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, ट्रक चालकों के आरोपों को लेकर भी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

- Advertisement -
Latest News

15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी...

कोरबा -पाली। सुशासन की सरकार में आकांक्षी जिला कोरबा के पाली ब्लॉक के 23 ग्राम पंचायतों के विकास ,बुनियादी...

More Articles Like This