Monday, February 16, 2026

एक्शन में एसीबी:20 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, रिकार्ड दुरुस्त करने के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे…

Must Read

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में एसीबी की कार्यवाही से मचा हड़कंप,ACB ने ₹20000 रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी ने रिकार्ड दुरुस्त के नाम पर किसान से रिश्वत मांगी थी। इसके बाद किसान रामशरण कश्यप ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पटवारी पवन सिंह हसौद तहसील क्षेत्र के कैथा गांव के प्रभार में पदस्य था

सक्ती जिले में 4 माह के भीतर एसीबी  की यह तीसरी कार्यवाही है।

छत्तीसगढ़ सक्ती – भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 2.5.25  को एसीबी इकाई बिलासपुर को शक्ति जिले के एक रिश्वतखोर पटवारी को 20000रुपए  रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26. 4.25 को ग्राम कैथा तहसील हसौद जिला शक्ति निवासी रामशरण कश्यप द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की  शिकायत की गई थी कि उसके पिता और  चाचा लोगों के नाम पर ग्राम कैथा में  जमीन है जिसमें से खसरा नंबर 321/2 और 1592/2 की जमीन उसके पिता के नाम पर बी वन ऑनलाइन  रिकॉर्ड में नहीं  दिखा रहा है जिस पर उसके पिता ने एसडीएम ऑफिस में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दिया था  तब एसडीएम के यहां से तहसीलदार को रिकॉर्ड दुरुस्त करने का आदेश दिया गया था जिस पर तहसीलदार द्वारा रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु कैथा पटवारी पवन सिंह को कहा गया था।  रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए वह कैथा पटवारी पवन सिंह से मिला था जिस पर पटवारी  उस कार्य के लिए 20000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है जो  वह रिश्वत न देकर रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई ।  आज दिनांक 2.5.25  को प्रार्थी को रिश्वत रकम 20000रुपए  देने हेतु पटवारी के पास भेजा गया जो पटवारी द्वारा रिश्वती रकम  लेते ही उसे पटवारी कार्यालय गुजिया बोड़ में  एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया जिससे आसपास हड़कंप मच गया।पकड़े गए पटवारी से रिश्वत की रकम बरामद की जाकर जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।। पटवारी पवन सिंह जिला बलरामपुर रामानुजगंज के ग्राम अधौरा का निवासी है।गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से  एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की  जा रही है ।एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत  जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This