बिजली गुल से गुस्साए शहरवासी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का किया घेराव

Must Read

कई घंटों से बिजली बंद, नाराज लोगों का फूटा गुस्सा

बिलासपुर शहर में आई तेज आंधी और बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों तक बिजली बहाल नहीं होने से परेशान लोगों ने पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल के निवास का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।बिजली गुल से गुस्साए शहरवासी

बिजली गुल, घरों में अंधेरा और कामकाज ठप

सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा समेत अन्य क्षेत्रों के लोग भारी संख्या में अमर अग्रवाल के बंगले के बाहर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि घरों में बिजली नहीं है, खाना नहीं बन पा रहा, मोबाइल चार्ज तक नहीं हो रहा, और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है

लोगों का कहना है कि जहां VIP रहते हैंवहां बिजली हैलेकिन आम जनता को अंधेरे में रखा गया है।

🗣️ नाराज जनता ने पूछा – विधायक और बिजली अफसर क्या कर रहे हैं?

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सवाल उठाए कि जब पूरा शहर बिजली संकट से जूझ रहा है, तब विधायक और बिजली विभाग के अफसर क्या कर रहे हैं? कई लोगों ने यह भी कहा कि जब भी बिजली जाती है, समाधान के नाम पर कोई जवाबदेही नहीं होती

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घेराव करने पहुंचे नागरिकों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई फॉलोअप नहीं होता। अधिकारियों तक बात नहीं पहुंचती और बिजली बहाली की कोई समयसीमा भी नहीं बताई जाती

🔊 लोगों ने जमकर की नारेबाजी

इस प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग मुर्दाबाद”, “विधायक जवाब दो”, “अंधेरे में क्यों रखे हो?” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन लोगों का आक्रोश साफ नजर आ रहा था।

- Advertisement -
Latest News

ACB समूह की कोल वाशरियों और पावर प्लांट्स में महाघोटाले की आशंका, भारतीय जनाधिकार पार्टी ने की 1999 से CBI-SIT जांच की मांग,देखिए विडिओ

दीपका में तेज बारिश के बीच 6 घंटे का धरना-प्रदर्शन, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा...

More Articles Like This