प्रिशिका जायसवाल ने बढ़ाया कोरबा का मान, बनीं मिस सेंट्रल इंडिया फर्स्ट रनर-अप

Must Read

कोरबापश्चिम दीपका क्षेत्र की प्रतिभाशाली प्रतिभागी प्रिशिका जायसवाल ने मिस सेंट्रल इंडिया सीजन 1 में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम होटल सिटी इन, अंबिकापुर में आयोजित हुआ, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतियोगी शामिल हुए।

कार्यक्रम में टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री और कलर्स टीवी के शो ‘डोरी’ फेम सोनी सिंह ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की। निर्णायक मंडल में उमा कुशवाहा, सुजाता पटेल, किरण रात्रे और विष्णु कुजूर शामिल रहे।

प्रिशिका इससे पहले ‘किड्स ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2025’ की विजेता भी रह चुकी हैं। इस आयोजन का सफल संचालन एसीडी फाउंडेशन की अर्पिता सिंह और बीबी फाउंडेशन की क्षमा बंजारे द्वारा किया गया।

- Advertisement -
Latest News

रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ….

रायपुर: रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मंगलवार को पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में 26वीं राज्य...

More Articles Like This