कोरबा के श्याम मंदिर में भक्तों को मिलती है दिव्य शांतिमनीष जायसवाल की खास रिपोर्ट – देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा में स्थित श्याम बाबा का दरबार भक्तों के लिए एक आस्था का केंद्र बन गया है। हाई स्कूल के बगल में स्थित श्याम मंदिर आज कोरबा जिले की एक विशिष्ट पहचान बनता जा रहा है। इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों के मन को अद्भुत शांति और संतोष की अनुभूति होती है।

हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्याम बाबा के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। यही वजह है कि इस मंदिर की ख्याति अब छत्तीसगढ़ के बाहर भी फैलती जा रही है।

मंदिर में प्रतिदिन आरती, भजन, और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं। भक्ति में लीन होकर जब भक्तजन श्याम बाबा की आरती में सम्मिलित होते हैं, तो वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है।

श्याम बाबा की जय का उद्घोष करते हुए कोरबा वासियों के लिए यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

- Advertisement -
Latest News

ACB समूह की कोल वाशरियों और पावर प्लांट्स में महाघोटाले की आशंका, भारतीय जनाधिकार पार्टी ने की 1999 से CBI-SIT जांच की मांग,देखिए विडिओ

दीपका में तेज बारिश के बीच 6 घंटे का धरना-प्रदर्शन, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा...

More Articles Like This