Tuesday, February 17, 2026

कम उम्र के भतीजे के साथ प्रेम में फंसी चाची, दोनों साथ रहने लगे, पुलिस कार्यवाही में कहा मुझे पति से….।

Must Read

खगड़िया (बिहार) : रिश्तों को आये दिन सभ्य समाज के लोग तार – तार होते देख रहे है, कभी सास दामाद के साथ भागी तो कभी ससुर बहू के नगमें, तो जीजा और साली के सम्बन्ध, कभी समधी-समधन के किस्से लगातार चर्चित हो रहे है। ऐसे ही बिहार के खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के कुलहरिया गांव में एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है। यहाँ 38 साल की एक महिला अपने 16 साल के भतीजे को दिल दे बैठी है, महिला खुद तीन बच्चों की मां है और रिश्ते में नाबालिग युवक की चाची लगती है। चाची-भतीजा की इस प्रेम कहानी से हर कोई हैरान है। ऐसे मामले पहले भी सामने आये है, लेकिन यहाँ मामला एक नाबालिग भतीजे से जुड़ा हुआ है। महिला अपने पति को छोड़कर भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ी गई है। महिला का पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है। वह जब घर लौटा तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह मामला जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के मुताबिक, कुलहरिया गांव निवासी श्रवण कुमार की शादी 2012 में कंचन देवी से हुई थी।दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

वहीँ पति श्रवण कुमार रोजी-रोटी की तलाश में घर से बाहर रहता है। वह अपनी पत्नी को पैसे भेजता रहता था। इसी बीच उसे पत्नी के अवैध संबंध का पता चला। उसकी पत्नी अपने 16 साल के भतीजे को बार-बार घर बुलाती थी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे, महिला अपने पति श्रवण की अनुपस्थिति में भतीजे के साथ ही रात बिताती थी, अब कम उम्र का बहका हुआ नाबालिग भी चाची के जाल में पूरी तरह से फंस चुका है। वहीँ जब श्रवण घर लौटा तो उनकी पत्नी और भतीजा दोनों घर से गायब मिले, जिसके बाद उसका माथा ठनका।

दो दिन बाद जब दोनों वापस आए तो पत्नी कंचन देवी ने भतीजे के साथ रहने की जिद ठान ली। महिला ने साफ कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वहीँ महिला कंचन देवी का कहना था कि उसे अपने पति से प्यार नहीं है। वह आगे की जिंदगी अपने भतीजे के साथ ही गुजारना चाहती है। वह किसी भी कीमत पर अपने भतीजे का साथ नहीं छोड़ेगी। इस तरह वह अपनी जिद पर अड़ी रही, जबकि क़ानूनी तौर पर युवक नाबालिग है।

इधर, श्रवण कुमार का भी कहना है कि वह भी अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता है। सिर्फ बच्चों की कस्टडी चाहता है। श्रवण कुमार ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया और न्याय की मांग की है। श्रवण की शिकायत पर परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरे होने पर ही कोई कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This