रायपुर की कंपनी पर अमेरिका का बड़ा एक्शन…! सूडान गृहयुद्ध से जुड़े आरोपों में CEO सहित लगाए प्रतिबंध…कंपनी ने कहा- दावे पूरी तरह गलत

Must Read

रायपुर, 28 जून। SBL Energy Limited Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित औद्योगिक विस्फोटक निर्माता एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व नाम अमीन एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड) पर अमेरिका ने बड़ा प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी वित्त विभाग (यूएस ट्रेजरी) ने कंपनी, उसके सीईओ आलोक चौधरी सहित आठ व्यक्तियों और संस्थाओं पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

क्या हैं अमेरिका के आरोप?

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का आरोप है कि एसबीएल एनर्जी ने वर्ष 2024 से सूडान की टारगेट मल्टी एक्टिविटीज कंपनी (TMAC) को 200 से अधिक खेप में विस्फोटक और उससे संबंधित सामग्री की आपूर्ति की। अमेरिका का दावा है कि यह सामग्री ऐसे नेटवर्क तक पहुंची, जो सूडान में जारी गृहयुद्ध को समर्थन दे रहे हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर कंपनी और उसके सीईओ पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

कंपनी ने आरोपों को बताया गलत

प्रतिबंधों के बाद एसबीएल एनर्जी ने अमेरिकी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कंपनी के सीईओ आलोक चौधरी ने कहा कि एसबीएल एनर्जी किसी भी प्रकार के रक्षा उत्पाद या सैन्य उपयोग के विस्फोटकों का निर्माण नहीं करती। कंपनी केवल भारत सरकार से लाइसेंस प्राप्त औद्योगिक विस्फोटकों का उत्पादन करती है, जिनका उपयोग खनन और नागरिक निर्माण कार्यों में किया जाता है।

कंपनी का कहना है कि अमेरिकी ट्रेजरी का 200 खेप भेजने का दावा गलत है। उनके अनुसार, 2022 से अब तक केवल 10 खेप औद्योगिक विस्फोटकों की आपूर्ति की गई है। कंपनी जल्द ही सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड अमेरिकी अधिकारियों को सौंपकर प्रतिबंध हटाने की मांग करेगी।

प्रतिबंध का क्या होगा असर?

अमेरिकी प्रतिबंध के तहत एसबीएल एनर्जी और उसके सीईओ की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं। साथ ही कोई भी अमेरिकी नागरिक, कंपनी या वित्तीय संस्था उनके साथ व्यापारिक या वित्तीय लेन-देन नहीं कर सकेगी। हालांकि, फिलहाल भारत में कंपनी के कारोबार पर इस कार्रवाई का क्या प्रभाव पड़ेगा, यह स्पष्ट नहीं है।

- Advertisement -
Latest News

बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत…ट्रेलर ने मारी टक्कर…मरकाटोला घाट पर हुआ एक्सीडेंट,देखिए विडिओ

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाट के...

More Articles Like This