छत्तीसगढ़:- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस: देखें विडिओ

Must Read

बिलासपुर/ होटल हेवन्स पार्क के बाहर शनिवार रात बाउंसर पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने मामूली सी बात को लेकर बाउंसर पर जानलेवा हमला किया था.. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय पेश किया. हेवन्स पार्क होटल मे रात 10:00 बजे के बाद तीन युवकों को प्रवेश नहीं देने पर, वह इतने आग बबूले हो गए, उन्होंने बाउंसर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घटना 10 मई की रात की है.

मामले में जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी शिवम सलूजा, ओम सलूजा और धर्मेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपियो के पास से पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों का जुलूस निकाला थाने से निकालकर, सभी को पैदल न्यायालय पेश किया गया.

नशे के बाद शहर की शांत फ़िजा को खराब करने वाले ऐसे आदतन लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. नशे की ग्रिफ्ट में आ चुका युवा वर्ग, मामूली बातचीत के दौरान भी हिंसक हो रहे है.बहरहाल तीनो युवकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है.

- Advertisement -
Latest News

आरक्षण सहित मांगों की अनदेखी पर विद्युत कंपनी के 65 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत,देखिए विडिओ

कोरबा/रायपुर, 13 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य संगठनात्मक मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों...

More Articles Like This