नगर निगम द्वारा निहारिका चौक को सजाया गया, नई आकर्षक मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, जे.बी. न्यूज: नगर निगम कोरबा द्वारा शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निहारिका चौक को भी भव्य रूप से सजाया गया है। चौक में लगाई गई नई मूर्ति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस मूर्ति की खासियत यह है कि इसमें छत्ते के आकार की संरचना बनाई गई है, जिसके ऊपर से पानी झरने की तरह गिरता है और चारों ओर फव्वारे की तरह फैलता है। यह दृश्य दिन और रात दोनों समय बेहद खूबसूरत नजर आता है, जिससे निहारिका चौक की शोभा में चार चाँद लग गए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों को इसी तरह सौंदर्यीकरण के माध्यम से संवारा जा रहा है, ताकि शहरवासी और आगंतुकों को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने निगम के इस प्रयास की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि शहर का अन्य भाग भी इसी तरह सजाया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This