चैम्बर ने रेलवे की लेट-लतीफी को लेकर सौपा ज्ञापन

Must Read

कोरबा 22 मई। जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने कोरबा रेलवे ए आर एम कार्यालय पहुंचकर कोरबा में चल रही ट्रेनों के आए दिन लेट-लतीफ से जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए रेलवे ए आर एम कोरबा को ज्ञापन में बताया गया है कि रेलवे द्वारा कोरबा में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त करने के बावजूद कोरबा की जनता को रेलवे सुविधाओं में लगातार कटौती तथा जो भी ट्रेनें चलाई जा रही है वह भी लेट-लतीफ के चलते आम जनता समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच पाने का दर्द झेल रही है, जो रेलवे के लिए शुभ का संकेत नहीं है।

रेलवे की उपेक्षा के कारण आम जनता त्रस्त होकर आंदोलन की ओर अग्रसर हो रहे हैं इसलिए चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा रेलवे अधिकारियों से निवेदन करती है कि वह जल्द से जल्द जो ट्रेन किसी न किसी कारण से नहीं चल रही है या कुछ ट्रेनें चलाई जा रही है वह भी लगातार विलंब से इसमें तत्काल सुधार किया जाए अन्यथा बाध्य होकर कोरबा की जनता सड़कों पर आ सकती है जो रेलवे के कल्पना से परे हो सकता है। ज्ञापन सौपने वालों में जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रामानी तथा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिन्हा शामिल थे।

- Advertisement -
Latest News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा में कांग्रेस का विजय जुलूस, जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के...

More Articles Like This