कोरबा ब्रेकिंग : नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने ससुराल में किया सुसाइड ; शराब की लत से परेशान थी पत्नी

Must Read

कोरबा।   कोरबा जिले के नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने अपने सुसराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिरत राम मरकाम (40) शराब पीने का आदी था। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहता था।जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ज्यादा शराब पी रहा था। मना करने पर भी नहीं मानता था। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ बगल के कमरे में मां के पास रह रही थी। फिरत राम शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था।

पत्नी भी मजदूरी करके घर चलाती थी। शुक्रवार शाम जब पत्नी काम से घर लौटी, तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फिरत राम म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

मृतक की एक बेटी भी है

मृतक फिरत राम मरकाम मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले के बुढ़ना गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नकटीखार गांव की कीर्तन बाई मरकाम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई और वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था।

सिविल लाइन थाने के एसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest News

भीषण गर्मी में आगजनी का खतरा बढ़ा,दुकानों में रखें अग्निशामक यंत्र : योगेश जैन

कोरबा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।...

More Articles Like This