जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, कोरबा जिले में RSS का पथ संचलन हुआ एतिहासिक, जो इसके पहले कभी नही हुआ।
कोरबा।
गोपाल मोदी जी को कोरबा भाजपा संगठन में एक सक्रिय, जनप्रिय और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। संगठन निर्माण, जनसंपर्क और राष्ट्रवादी अभियानों में उनकी भूमिका हमेशा प्रमुख रही है। और उनकी इस कार्यकुशलता को देखते हुये भाजपा जिला संगठन की कमान उन्हे सौपी गई हैं, वे जबसे जिलाध्यक्ष की कमान संभाले हैं संगठन में एक नई जान आ गई हैं। वे जबसे जिलाध्यक्ष बने हैं तब से ही भाजपा कार्यकर्ताओ में संगठन के कार्य को लेकर नई उमंग जागी हैं, जैसे की कोरबा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ में एक नई जान आ गई हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आरएसएस का पथ संचलन तिरंगा यात्रा, अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी समारोह, सिंदूर यात्रा जैसे आयोजनो में लोगो की एतिहासिक भीड़ नजर आ रही हैं। जिसका नजारा सुभाष चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन में दिखाई दिया, यहां जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का स्वागत पुष्प वर्षा करके किया गया। जिसने इस आयोजन को एतिहासिक बना दिया।
पथ संचलन का आरंभ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से हुआ जो निहारिका के सुभाष चौक, घंटाघर, बुधवारी बाजार से गुजरते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुँचकर समाप्त हुआ।

नौजवानों के मार्गदर्शन के लिए संघ के वरिष्ठ विचारक व स्वयंसेवक देशभर से कोरबा पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज संघ के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक होते हैं। उनकी वेशभूषा, पथ संचलन की लयबद्धता एवं संकल्पबद्धता, प्रत्येक भारतवासी के मन में देश के प्रति गौरव एवं समर्पण का भाव जाग्रत करती है। पथ संचलन केवल एक अनुशासनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति एवं राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक होता है।

आयोजन के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के द्वारा सुभाष चौक पर पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद व जय श्री राम के नारे लगाए गए। भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को रेखांकित करते हुए भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा। एक ओर पथ संचलन की धुन और दूसरी ओर राष्ट्रवादी नारों से पूरा वातावरण देश भक्ति से ओत प्रोत हो गया।
