स्कूल में पति और देवर का जन्मदिन मनाना कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका को पड़ा महंगा, सस्पेंड

Must Read

गरियाबंद। आवासीय विद्यालय परिसर में पति और देवर का जन्मदिन मनाने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका अमिता मेढे को शिक्षण संचालनालय ने निलंबित कर दिया गया है। उन पर स्कूल में नियम तोड़ने और पैसे की गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।

दरअसल, फरवरी में अधीक्षिका के खिलाफ मनमानी करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद कलेक्टर ने दो डिप्टी कलेक्टरों की टीम बनाकर जांच करवाई। जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पता चला कि अधीक्षिका ने छात्रावास में पुरुषों को आने-जाने की इजाजत दी।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति और देवर का जन्मदिन भी परिसर में मनाया। इसके अलावा, स्कूल में सामान खरीदने में नियमों की अनदेखी और वित्तीय गड़बड़ियां भी पकड़ी गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने अधीक्षिका को निलंबित करने की सिफारिश की थी। जिस पर लोक शिक्षण संचालनालय ने निलंबन आदेश जारी किया है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This