बुंदेली गांव में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक, गांव में दहशत…देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा/रजगामार:रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी।


घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास कुछ समय तक रुका भी रहा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन गया है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय दोनों का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा – अपने कर्मों का पाप धोने तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपाई, आदिवासी दिवस पर बधाई संदेश नहीं आने...

रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि...

More Articles Like This