प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी, तापमान में हुई भारी गिरावट

Must Read

रायपुर  छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और गिरते तापमान के कारण ठंड बढ़ गई है। नवंबर में पिछले दस साल में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है कि अंबिकापुर का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री कम हुआ है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.2 तथा अंबिकापुर का 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं सुबह-शाम ठंडी हवाओं का अहसास बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग द्वारा अगले चौबीस घंटे के लिए बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर तथा सरगुजा में शीतलहर के हालात रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले चौबीस घंटे में वहां के रात के तापमान में काफी गिरावट आई है और अगले चौबीस घंटे में यह सिलसिला बरकरार रहने का अनुमान है। उत्तर की सूखी हवा के प्रभाव से सरगुजा संभाग ठंड की चपेट में आ चुका है। मध्य इलाके में ठंड का असर सामान्य स्थिति में है और इसमें बहुत ज्यादा वृद्धि की संभावना अभी नहीं है। 

बस्तर में भी तापमान सामान्य से नीचे जा चुका है और वहां भी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात की लंबाई अधिक होने और मौसम की शुष्कता की वजह से जमीन ठंडी होने लगी है। सुबह देर से होने की वजह से गर्माहट नहीं बढ़ पा रही है और दिन का तापमान भी सामान्य की स्थिति से अधिक नहीं जा पा रहा है। रायपुर में मंगलवार को सुबह के वक्त धूप निकली, मगर उसका अधिक असर लोगों पर नहीं हो पाया। अगले चौबीस घंटे में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा का आगमन जारी रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बनी रहेगी। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर NDA नेताओं की बैठक, विकास और गरीब कल्याण योजनाओं पर होगी चर्चा,देखिए विडिओ

रायपुर, 9 जून। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर...

More Articles Like This