कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद

Must Read

कोरबा 3 जून 2025/ कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर जनदर्शन में आज सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, बिजली बिल,पीएम आवास,रोजगार, उपचार हेतु सहयोग,महतारी वंदन, नक्शा बटांकन,आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफ करने,पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।


कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  दिनेश नाग और अपर कलेक्टर  मनोज कुमार उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

कोरबा, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों...

More Articles Like This