Korba : स्वेता हॉस्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही ने ले ली महिला की जान..MLA ने कलेक्टर को लिखा पत्र कहा दोषियों पर कार्रवाई…

Must Read

कोरबा। जिले के एक निजी चिकित्सालय में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने इस मामले में कलेक्टर को पत्र लिखकर त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई, जो अत्यंत दुखद है।

परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान उचित देखभाल नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रसूता की मृत्यु हो गई। कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी चिकित्सकों व चिकित्सालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This