नशे में धुत हेड कांस्टेबल ने सड़क पर मचाया बवाल फिर हुवा वीडियो वायरल…

Must Read

ग्वालियर/मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना में नशेड़ी हेड कांस्टेबल ने बीच सड़क जमकर बवाल काटा। पुलिसकर्मी कभी लेटता तो कभी योग की मुद्रा में बैठ जाता। आने-जाने वालों को गालियां भी देता। 1 घंटे तक चले इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मुरैना पुलिस का हेड कांस्टेबल पुरानी कलेक्ट्रेट के बाहर मेन रोड पर एक घंटे तक नशे में धुत पड़ा रहा। मदहोश पुलिसकर्मी सड़क पर पड़े-पड़े अजीब-अजीब तरह की हरकतें करता रहा। इस बीच वहां मौजूद लोग भी उसे देखने इकठ्ठा हो गए। तभी किसी ने उसकी हरकत कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

हालांकि, हेड कॉन्स्टेबल किस थाने में पदस्थ है और उसका नाम क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही नशे में धुत होने का कारण भी पता नहीं चल सका है। लेकिन इस तरह वर्दी पहनकर सड़क पर उत्पात मचाने वाले पुलिसकर्मी ने खाकी को शर्मसार कर दिया है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब लोगों की सुरक्षा करने वाले ही इस तरह शराब के नशे में सड़कों पर हंगामा करेंगे तो अपराध पर लगाम कैसे लगेगा? अब देखना होगा कि खाकीधारी की पहचान करने के बाद उस पर क्या कार्रवाई की जाती है।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This