CG NEWS:नगर में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा भूपेंद्र क्लब की जमीन पर अतिक्रमण आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई की , चला बुलडोजर…

Must Read

कोरिया,08जून 2025। नगर में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा भूपेंद्र क्लब की जमीन पर अतिक्रमण आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आ गया. रविवार सुबह होते ही नगर प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ क्लब परिसर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. भूपेंद्र क्लब के आसपास के हिस्सों में कई वर्षों से अवैध कब्जा है. इस संबंध में शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी किया था, और अब उसी पर अमल करते हुए आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई. जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 23 दुकानों को हटाया गया, वहीं कोर्ट से स्टे होने के कारण एक दुकान को छोड़ दिया गया. इस पूरी कार्रवाई के लिए निगम ने चार जेसीबी लगाए थे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल भूपेंद्र क्लब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर क्षेत्र के अन्य अवैध कब्जों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर की सुंदरता, सार्वजनिक स्थानों की उपलब्धता और आम नागरिकों की सुविधा के लिए यह आवश्यक कदम है.

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This