ट्रेन के सामने कूदकर वीडियोग्राफर ने दे दी जान, सुसाइड से पहले किए माता के र्दशन, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Must Read

कोरबा।    कोरबा जिले में सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर एक वीडियोग्राफर ने जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कार्यवाही में जुट गई है।

यह पूरा मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मनोज कुमार, दादर निवासी के रूप में हुई है। वे वीडियोग्राफर का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि मनोज 9 जून की शाम बाइक से घर से निकले। उन्होंने पुराने बस स्टैंड पर रहने वाले अपने मित्र विशाल के यहां अपनी बाइक और मोबाइल छोड़ा। इसके बाद वह सर्वमंगला मंदिर गए। माता के दर्शन करने के बाद रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं घटनास्थल से एक नारियल व एक पर्स भी मिला है। सूत्रों के मुताबिक आर्थिक तंगी के कारण उनके द्वारा खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक के शव को कुसमुंडा मर्चुरी में रखा गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई उनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। मनोज की दो बेटियां हैं। एक बेटी विदेश में है, जबकि दूसरी दो दिन पहले ही दादर लौटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This