संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का भव्य आयोजन, विकास अग्रवाल और राजेश राठौर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न

Must Read

कोरबा, 11 जून 2025 —
भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के तत्वावधान में आज “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का आयोजन महाराणा प्रताप नगर स्थित सामुदायिक भवन के दुर्गा पंडाल में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भैय्या विकास अग्रवाल जी तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भैय्या राजेश राठौर जी ने की।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

“संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में मंडल के सभी समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों जैसे डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण योजनाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, जनधन योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनौतियों को स्वीकारने और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

👉 JB न्यूज, कोरबा से मनीष जायसवाल की रिपोर्ट

- Advertisement -
Latest News

ACB समूह की कोल वाशरियों और पावर प्लांट्स में महाघोटाले की आशंका, भारतीय जनाधिकार पार्टी ने की 1999 से CBI-SIT जांच की मांग,देखिए विडिओ

दीपका में तेज बारिश के बीच 6 घंटे का धरना-प्रदर्शन, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा...

More Articles Like This